फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरसाली गांव में हुआ आदि शंकराचार्य वेदपीठ पाठशाला का भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के गोरसाली गांव में श्री जगदगुरू आदि शंकराचार्य वेदपीठ पाठशाला का भूमि पूजन किया गया, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान के बाद पूरे विधि विधान से पाठशाला की नींव का पत्थर रखा गया। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने पाठशाला के लिए भूमि दान देने वाले सुरेश नौटियाल, रमेश नौटियाल व आशाराम उनियाल का आभार जताया। साथ ही पाठशाला के निर्माण में सहयोग करने के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। वहीं पाठशाला के संस्थापक स्वामी शंकरानंद सरस्वती ने पाठशाला का निर्माण कराने में ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे आर्थिक सहयोग पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिव्या, नेमचंद चंदोक, विजयपाल मखलोगा, सुभाष नौटियाल, माधव नौटियाल, सुभाष रमोला, गजेंद्री राणा, अरविंद नेगी, जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें