नौगांव। नगर व्यापार मंडल की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई का गठन किया गया। अध्यक्ष पद को छोड़ शेष पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जबकि अध्यक्ष पद के लिए आगामी 9 जून को मतदान कराया जाएगा।
चुनाव अधिकारी बचन सिंह चौहान एवं सुरेंद्र रावत की देखरेख में चुनाव कराए गए। इसमें सर्वसम्मति से सुमित रावत महामंत्री, रमेश कुमार, अरविंद पंवार एवं मोहन लाल उपाध्यक्ष, गंभीर पंवार कोषाध्यक्ष, अरविंद रावत एवं कमल मंत्री, विपिन रावत एवं सुनील कुमार संगठन मंत्री, प्रतीक बर्त्वाल एवं नरेश कुमार प्रचार मंत्री तथा मुकेश रावत, गौतम कुमार एवं जगदीश सदस्य के तौर पर चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश असवाल और विपिन रमोला ने दावा पेश किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, महामंत्री कबूल पंवार, तिलक रमालो आदि मौजूद रहे।