फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग बुझाते समय वन रक्षक हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। ब्लॉक के खुरमोला गाड रेंज स्थित जुणगा सेम क्षेत्र में जंगल की आग बुझाते हुए एक वन रक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वनकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बुधवार देर रात को उत्तरकाशी वन प्रभाग के जुणगा सेम क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई थी, जिसकी सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह खुरमोला गाड रेंज में तैनात वन रक्षक राजेंद्र सिंह रावत अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन पहाड़ी ढलान में आग बुझाते वक्त पैर फिसलने वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद वन कर्मी उन्हें चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. विनोद कुकरेती ने बताया कि वन कर्मी के पैर में गंभीर चोटें आई है, जिससे उसे रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें