फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। नगुण-सुवाखोली-देहरादून मोटर मार्ग पर विकोल नागराजाधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि शेष घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर किया गया है। एक ही परिवार के ये सभी लोग चंडीगढ़ से अपने गांव तिलपड़ रौंतल आ रहे थे।
धरासू थाना पुलिस को मंगलवार सुबह उत्तरकाशी जिले की सीमा पर स्थित टिहरी जनपद के नागराजाधार के पास एक कार हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल रतनमाला (75) पत्नी भोला दत्त निवासी तिलपड़ रौंतल गमरी चिन्यालीसौड़ की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा कार चालक इंद्रदेव नौटियाल (50), बहू रुकमणी देवी (45) व पोती मधुबाला (18) तथा पुजारगांव भंडारस्यूं निवासी एक रिश्तेदार की बेटी शालिनी (17) पुत्री भगवती प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल इन लोगों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद देहरादून रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार संभवत: चंडीगढ़ से रातभर सफर के कारण नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। कार सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद लोगों के परिजन व टिहरी राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए गांव आ रहा था परिवार
शादी की तैयारियों के बीच हंसी खुशी का माहौल हादसे के बाद मातम में बदला
अमर उजाला ब्यूरो
चिन्यालीसौड़। तिलपड़ रौंतल निवासी इंद्रदेव नौटियाल के घर में आजकल बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। कुछ दिन पहले ही गांव पहुंची बिटिया अपनी शादी के लिए घर की साफ सफाई और सजावट में जुटी थी। मंगलवार को माता-पिता, दादी और बहन भी चंडीगढ़ से घर आ रहे थे। इतने में हादसे की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजन अब शादी की तैयारियां छोड़ दादी की अंत्येष्टि और घायलों की तीमारदारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

तिलपड़ निवासी इंद्रदेव नौटियाल चंडीगढ़ में पंडिताई का कार्य कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। उनका परिवार भी चंडीगढ़ में ही रहता है। आगामी 21-22 जून को उनकी दूसरी बिटिया दुर्गा की शादी तय है। शादी गांव से ही होनी है, इसलिए इंद्रदेव कुछ दिन पहले ही बेटी दुर्गा को गांव छोड़कर गए थे। मंगलवार को वे परिवार के बाकी सदस्यों को लेकर गांव आ रहे थे। स्वयं कार चलाकर वे अपनी मां रतनमाला, पत्नी रुकमणी देवी, सबसे छोटी बेटी मधुबाला और एक रिश्तेदार की बेटी शालिनी के साथ गांव आ रहे थे, जबकि साथ चल रहे यूटिलिटी वाहन में वे शादी का सामान भी साथ लेकर आ रहे थे। जबकि उनका बेटा शादी की तैयारियों को लेकर अभी चंडीगढ़ में ही था। अपनी शादी की तैयारियां में जुटी दुर्गा परिजनों का इंतजार कर रही थी। इतने में हादसे की सूचना मिलते ही घर में शादी का हंसी खुशी का माहौल मातम में बदल गया। इस परिवार के रिश्ते नातेदार शादी की तैयारियां छोड़ अब दादी की अंत्येष्टि की तैयारियों और घायलों की तीमारदारी में जुटे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही इंद्रदेव का बेटा भी देहरादून पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें