फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सीजन से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मानसून सीजन से पूर्व शासन-प्रशासन ने आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएम डा. आशीष चौहान ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षा कार्यों को लेकर शासनस्तर पर लंबित प्रस्तावों के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को आपदा पूर्व तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम एवं अन्य अधिकारियों से वार्ता कर जानकारियां साझा कीं। उन्होंने आपदा से पूर्व मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने दस जून से पूर्व सभी मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और आपदा संभावित क्षेत्रों में हेलीपैड चिह्नित कर उनके कॉर्डिनेट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम चौहान ने बताया कि जेसीबी, पोकलैंड आदि मशीनों के लिए टेंडर कर लिए गए हैं। जिले में जल्द ही आपदा की मॉक ड्रिल की जाएगी। डीएम ने बताया कि यहां सुरक्षा कार्यों के लिए भेजा गया 54 लाख का प्रस्ताव अभी शासन स्तर पर लंबित है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, बीआरओ टास्क फोर्स के कमांडर सुनील श्रीवास्तव, सीएमओ डा.डीपी जोशी, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता जेपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें