फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की रक्षा के लिए गो-गांग का संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन करते हुए बाल व्यास आयुष कृष्ण नयन ने कहा कि मानव कल्याण के लिए ही धर्म की स्थापना हुई है। हिंदु धर्म की रक्षा एवं विश्व में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए गौ, गंगा एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में हमें प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता और कुपडा गांव के शेषनाग देवता की अगुवाई में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को छठे दिन व्यास पीठ से कथा प्रवचन करते हुए बाल व्यास आयुष कृष्ण नयन ने धर्म के प्रतीक गो व गंगा के क्षरण पर चिंता जताते हुए कहा कि नई पीढ़ी गौ एवं गंगा का महत्व नहीं समझ रही है। आयोजक महंत जयेंद्र पुरी ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर स्वतंत्र पुरी, विजय पुरी, अजय पुरी, संगीता पुरी, जिला जज सिकंद कुमार त्यागी, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जयेंद्री राणा, प्रताप सिंह विष्ट, राघवेंद्र उनियाल, शैलेंद्र नौटियाल, मोहन डबराल, संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें