फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय मनेरा की सोफिया भारद्वाज 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ बनी टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/पुरोला। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले उठे। केंद्रीय विद्यालय मनेरा उत्तरकाशी की छात्रा सोफिया भारद्वाज ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय मनेरा के प्राचार्य एसके मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में 94 छात्र-छात्राओं ने बारहवीं की परीक्षा दी और 93 उत्तीर्ण हुए। कला वर्ग में सोफिया भारद्वाज ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि विज्ञान वर्ग में 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ अद्वैत डबराल और वाणिज्य वर्ग में 86.4 प्रतिशत अंक पाकर सौरभ शाह ने प्रथम स्थान हासिल किया। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर पुरोला में 71 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी, जिसमें से 69 छात्र उत्तीर्ण हुए। यहां कु.उमंग रावत ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। जबकि 95.4 प्रतिशत अंक पाकर मनोज राणा दूसरे और 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ खुशी बधानी तीसरे स्थान पर रही।
जिला मुख्यालय स्थित ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा के प्रधानाचार्य एसएस रावत ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से 208 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 188 उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय में अभिषेक गैरोला 96.4 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने, जबकि शुभम नौटियाल (96.2) दूसरे, मयंक पंत एवं शिवांशु सिंह(95.8) तीसरे, योगेश गैरोला (95.4) चौथे और शिवांग सेमवाल (94.6) पांचवें स्थान पर रहे। विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू से 34 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 30 उत्तीर्ण हुए। यहां सुजाता अवस्थी (93.4) प्रथम और दीपिका भंडारी (90.8) दूसरे स्थान पर रही। जबकि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चिन्यालीसौड़ में सभी 11 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। यहां 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ कुलदीप रावत प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें