फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद बदरी-केदार की यात्रा पर जाएंगे नागराजा देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। चिन्याली गांव के आराध्य नागराजा देवता आगामी सात मई को बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी देवानंद कुकरेती ने बताया कि करीब 25 वर्ष बाद क्षेत्र के आराध्य देवता की डोली को बदरी-केदार धाम की यात्रा पर ले जाया जा रहा है। इसके तहत अक्षय तृतीया पर सात मई को देवता की डोली गांव से रवाना होगी, जिसके बाद छह दिन तक दोनों धामों के दर्शन कर देवता की डोली 12 तारीख को गांव लौटेगी। इस धार्मिक यात्रा में ग्रामीणों के साथ ही बाहरी क्षेत्रों में रह रहे गांव के प्रवासी ग्रामीण भी शामिल होंगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट, जोत सिंह बिष्ट, कर्नल चंद्रवीर सिंह बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट, आशीष कुकरेती, मुरारीलाल कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें