बड़कोट। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने रविवार रात को खांड गांव से एक महिला को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात को पुलिस ने खांड गांव से एक महिला को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।