फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नागराज देवता का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। बनचौरा क्षेत्र के खदाड़ा गांव में बुधवार को नागराज देवता के मेले का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने दशगी, हातड़, बिष्ट पट्टी आदि क्षेत्रों से ग्रामीण पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने देवता को श्रीफल चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की, जिस पर देवता के पश्वा सुंदर सिंह ने सभी लोगों को आशीर्वाद देकर देवभोग वितरित किया। इस बीच ग्रामीणों ने उत्साह के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर रासौं तांदी नृत्य भी किया। मेले के दौरान मुख्य पुजारी मोहन लाल भट्ट ने सभी ग्रामीणों से देवता के निर्माणाधीन मंदिर के निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर त्रेपन लाल, चंदन सिंह महर, अमोल सिंह महर, दरमियान सिंह बिष्ट, भगवान सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें