फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ नहीं मिलने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोदाड़ा गांव निवासी कुशाल सिंह ने पात्र होने के बावजूद बहन को गौरा देवी कन्या धन योजना से लाभान्वित नहीं किए जाने पर रोष जताते हुए डीएम से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को लिखे पत्र में कुशाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन रीना ने वर्ष 2015 में राइंका धौंतरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसने गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आवेदन करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज जमा कराए। पात्र होने के बावजूद उसे योजना से लाभान्वित नहीं किया गया। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग आवेदन विलंब से प्राप्त होने और आय प्रमाणपत्र में त्रुटि होने की बात कही जा रही है। जबकि उन्होंने समय पर आवेदन पत्र जमा कराया था और विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार उनकी बहन इस योजना के लिए पात्रता रखती है। उन्होंने डीएम से इस मामले की जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें