फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरकाशी नगर में आवारा पागल कुतों का आतंक, करीब चालीस लोगों को कुतों ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय क्षेत्र में लावारिश पागल कुत्ते मुसीबत बन गए हैं। बीते तीन दिनों के भीतर ही पागल कुत्ते करीब चालीस लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने की वालों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में आजकल लावारिश कुत्तों के झुंड बढ़ते जा रहे हैं। इन झुंडों में कई कुत्ते संक्रमण के चलते पागल हो चुके हैं और राह चलते लोगों को काटकर उन्हें घायल कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों के भीतर ही नगर में अक्षय रावत, अजय पाल, हेमराज, अरविंद, विजेंद्र रावत, सौरव, विष्णुराम आदि करीब चालीस लोग पागल कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। जिला अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट अनिल पुरी ने बताया कि पिछले तीन दिनों के भीतर ही एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए 38 लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, हरीश डंगवाल, विजेंद्र नौटियाल, उत्तम गुसाईं, लाल सिंह गुसाईं आदि ने बताया कि नगर की कोर्ट रोड, विश्वनाथ चौक, भैरव चौक, गोफियारा मार्ग, जोशियाड़ा, तिलोथ आदि क्षेत्रों में आजकल झुंड में घूम रहे कुत्तों की जबरदस्त दहशत बनी हुई है। अभिभावक अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन से शीघ्र पागल कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें