फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े खतरे का संकेत तो नहीं बार-बार भूकंप के झटके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़कोट। भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सीमांत जनपद उत्तरकाशी में शनिवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों को लेकर जनपदवासी आशंकित हैं।
विज्ञापन

जनपद भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील जोन-4 व 5 में है। टैक्टोनिक प्लेट्स जिले के नीचे से होकर गुजरती हैं और इनमें हल्की सी हलचल भी यहां भूकंप का कारण बनती है। वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप में यहां भारी तबाही मची थी। इसके बाद के सालों में भी यहां निरंतर भूकंप के झटके आते रहे हैं। शनिवार रात करीब 9.26 बजे जिले की यमुना घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि कम तीव्रता और कम समय के इन झटकों से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन लोग आशंकित है कि कहीं जिले में बार-बार आ रहे भूकंप के झटके भविष्य में किसी बड़े खतरे का संकेत तो नहीं दे रहे। बीते 31 जनवरी को भी जिले में रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके आए थे। बीते साल सालों के भीतर जिले की धरती 19 बार डोल चुकी है, जिससे लोग भविष्य के खतरे को लेकर आंशकित हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई। इसका केंद्र उत्तरकाशी जनपद में था। इस भूकंप से जिले में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें