फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक शाखा में आग लगने से मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। शुक्रवार देर रात को जिला सहकारी बैंक की शाखा में आग लगने से नगर में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल वाहन की मदद से आग बुझाकर बड़े हादसे को टाल दिया। बैंक में लगे मॉडम में शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की शाखा में शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई, जिससे नगर में अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग बैंक के आसपास एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बैंक में इंटरनेट सेवा के लिए लगे मॉडम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। समय रहते आग बुझ जाने से बैंक के भीतर मौजूद कैश, दस्तावेज आदि सभी सामान सुरक्षित बचा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें