उत्तरकाशी। जनपद के सुदूरवर्ती गांवों में बनाए गए 16 पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या 100 से कम है, जबकि जिला मुख्यालय समेत 10 बूथों पर एक हजार से अधिक मतदाता हैं। जिले में सबसे कम मतदाता पुरोला विधानसभा के कलोज गांव में महज 65 हैं, जबकि जिला मुख्यालय के महर्षि विद्या मंदिर के कक्ष संख्या एक के पोलिंग बूथ में सबसे अधिक 1247 मतदाता हैं। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के बरनाली में 87, राला में 97, सावणी में 71, जखाली में 69, कोटला में 85, सरणाचक में 69, बुर्सी में 74, कलोजगांव में 65 और मताड़ी में 66 मतदाता हैं। गंगोत्री विधानसभा के संगलाई में 88, जौड़ाव में 79 व निराकोट में 82 तथा यमुनोत्री विधानसभा के डांडागांव में 84, पुजारगांव में 88, पटांगणी में 95 व छटांगा में 94 मतदाता हैं, जबकि पुरोला के कुमोला कोरना (1032), जखोल (1030) व नौगांव (1056), गंगोत्री के संस्कृत महाविद्यालय उजेली (1123), पीजी कालेज (1088), बेसिक स्कूल ज्ञानसू (1164), महर्षि विद्या मंदिर कक्ष एक (1247) व बेसिक स्कूल बड़ेथी (1174) तथा यमुनोत्री के जुणगा में 1048 व गंगटाड़ी में 1004 मतदाता हैं।