उत्तरकाशी। इस लोकसभा चुनाव में पहली बार समुद्र सतह से 3100 मीटर ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री धाम में भी पोलिंग बूथ बनाया गया है, जिससे गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में साधनारत साधु-संतों और शीतकाल में भी गंगोत्री में प्रवास करने वाले लोगों को पहली बार धाम में ही मतदान की सुविधा मिलेगी। पहले इन मतदाताओं को 30 से 35 किमी दूर धराली, मुखबा के बूथ पर आना पड़ता था। इस बार सर्दियों में भीषण बर्फबारी के चलते गंगोत्री धाम अब भी बर्फ से आच्छादित है और यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में यहां मतदान के लिए कार्मिकों को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। इस पोलिंग बूथ पर 141 मतदाता हैं।