फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरुक करने में जुटे स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी/पुरोला। लोकतंत्र के महापर्व में भावी मतदाता युवा छात्र-छात्राएं भी अपना योगदान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। राइंका श्रीकालखाल के एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को हर हाल में मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य पूजा चमोली ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। इस मौके पर रामपति, मकानी भंडारी, लक्ष्मण रावत, राजेश लाल, सोनिका, अंजलि, मीनाक्षी, सुमनी, लक्ष्मी, साक्षी, मोहित, सुमन सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, पुरोला में जीजीआईसी की छात्राओं ने नगर क्षेत्र में रैली निकालने के साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वंदना ढौडियाल, सीमा देशवाल, सुमन जैन, सरिता रावत, रचना टम्टा, नीलम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें