उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रशासन हरसंभव कोशिश कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा.आशीष चौहान स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के अभियान में जुटे हैं। इस क्रम में मंगलवार को उन्होंने बालिका इंटर कालेज और गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य के मतदाताओं को भी लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझते हुए अपने अभिभावकों और अन्य लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करना चाहिए। डीएम ने सभी लोगों से हर हाल में मतदान करने की अपील भी की।