फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर विधायक ने किया भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। लोकसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच सोमवार को विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने नगर पंचायत क्षेत्र में रोड शो किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने की अपील की। उन्होंने कहा कि टिहरी संसदीय क्षेत्र का विकास करने का दावा कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व में दो बार उत्तरकाशी जनपद के प्रभारी मंत्री रह चुके हैं, लेकिन विकास करना तो दूर उन्होंने कभी आम जनता की समस्या तक नहीं सुनी। आलम यह है कि चकराता विधानसभा क्षेत्र में भी वह केवल लोटा-नमक की राजनीति के सहारे टिके हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर क्षेत्र का कोई भला नहीं हो सकता है। इस मौके पर श्याम डोभाल, शशि मोहन राणा, जशोदा राणा, दुर्गेश लाल, राजेश जुवांठा, माल चंद, विजय बन्धानि, मीना रावत, जगत चौहान, नारायण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें