उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल की जिला इकाई ने टिहरी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के पैनल में तीन लोगों के नाम भेजकर इनमें से किसी एक को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। उक्रांद जिलाध्यक्ष जेठूलाल भारती ने बताया कि जिला इकाई की ओर से पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष को भेजे गए पैनल में स्वयं उनके साथ ही उक्रांद के पूर्व केंद्रीय महामंत्री भगवती प्रसाद बहुगुणा एवं पार्टी के जिला संरक्षक विष्णुपाल रावत का नाम शामिल है। साथ ही इकाई ने निर्णय लिया है कि पार्टी नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।