फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को किया मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच सोमवार को जिला प्रेक्षागृह में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को शॉर्ट फिल्म आदि माध्यमों से मतदान प्रक्रिया व उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं हस्ताक्षर अभियान चलाकर युवाओं को शतप्रतशित मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम डा. आशीष चौहान ने वोट का महत्व बताते हुए युवाओं को निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केवल लोकतंत्र में ही जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अवसर मिलता है। ताकी सरकार जनता की मांग व जरूरतों के अनुसार देश का विकास कर सकें। ऐसे में हर नागरिक खासकर युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने युवाओं से अपने वोट की गोपनियता बनाए रखते हुए निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की भी अपील की। इस मौके पर मुख्य नोडल स्वीप प्रशांत आर्य, नोडल स्वीप विनायक श्रीवास्तव, सहायक नोडल स्वीप वीणा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें