फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों का कीमती बैग लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। मोटर वर्कशॉप चलाने वाले पवेंद्र नेगी ने फ्रांसीसी पर्यटकों का खोया हुए बैग और कीमती सामान लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। विदेशी पर्यटकों ने उसकी ईमानदारी की सराहना करते हुए उसे पांच सौ रुपये नकद ईनाम दिया।
विज्ञापन

रविवार रात को बड़कोट में फ्रांस के पर्यटकों का एक बैग खो गया। उन्होंने बड़कोट थाने में पहुंचकर मौखिक शिकायत दर्ज करायी। इस पर पुलिस ने इन पर्यटकों को साथ लेकर नगर में खोजबीन की तो पुरानी तहसील के पास मोटर वर्कशॉप चलाने वाले पवेंद्र नेगी ने सड़क पर पड़ा मिला बैग अपने पास सुरक्षित रखे होने की जानकारी देते हुए बैग इन पर्यटकों को लौटाया। इस बैग में फ्रांसीसी पर्यटकों के वीजा, पासपोर्ट, कैमरा आदि कीमती सामान के साथ ही पचास हजार रुपये नकद रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें