नौगांव। ग्रामीण इलाकों में सामाजिक गतिविधियों में सराहनीय कार्य करने वाले 49 महिला मंगल दल एवं नवयुवक मंगल दलों को युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रोत्साहन सामग्री प्रदान की गई। शनिवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 महिला मंगल दल एवं 25 नवयुवक मंगल दलों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शामिल ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा ने कहा कि गांवों में सुव्यवस्थित विकास में युवाओं और महिलाओं की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रकाश असवाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लोकेंद्र नेगी, रामपाल सिंह, आजाद डिमरी, दर्शनी नेगी, हेमलता डोभाल, वीना डोभाल, वीना राणा, ज्योति, देव प्रकाश, चैन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।