उत्तरकाशी/पुरोला/चिन्यालीसौड़। छोटे किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का रविवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने जिला मुख्यालय पर शुभारंभ किया।
कलक्ट्रेट में योजना का शुभारंभ करते हुए गंगोत्री विधायक ने योजना को कृषि क्षेत्र के लिए वरदान बताया। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि योजना के तहत जिले में अभी तक 37,579 किसानों को पंजीकृत किया जा चुका है। सभी किसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन किश्तों में छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर हीरालाल, शूरवीर सिंह, बुद्धि सिंह, धर्म सिंह आदि किसानों को किसान सम्मान निधि वितरित की गई। इस अवसर पर बंद्राणी गांव के जगमोहन सिंह को किसान भूषण सम्मान के साथ 25 हजार पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम में सीडीओ प्रशांत आर्य, आकाश जोशी, प्रभाकर सिंह आदि अधिकारी एवं विजय संतरी, विजयपाल मखलोगा, नत्थी लाल शाह आदि मौजूद रहे।
उधर, पुरोला तहसील सभागार में आयोजित समारोह में अधिकारियों ने किसानों को योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बीडीओ बीएस भंडारी, पीतांबर सैनी, ओमप्रकाश बेंजवाल, अंजनी रावत, राजेंद्र गैरोला, बिजेंद्र राणा, प्रकाश डबराल आदि मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को पीएम मोदी द्वारा गोरखपुर यूपी में इस योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही आत्मा योजना के तहत चक्रेश लाल, प्यार सिंह, कुलदीन सिंह एवं दिनेश चंद्र को नकद पारितोषिक से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र रावत, जोत सिंह बिष्ट, डा.पंकज नौटियाल, डा.गौरव पपनै, नीरज जोशी, रोहिणी खोब्रागड़े, वरुण सुप्याल आदि मौजूद रहे।