फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में साहसिक खेलों की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। बर्फ से लकदक पहाड़ियों के बीच खिली धूप के साथ ही जिले में साहसिक खेलों की तैयारियां शुरू हो गई है, जिसके तहत पर्यटन विभाग की ओर से 27 फरवरी से हाई हिमालयन हर्डल रेस, स्कींग व शिवलिंग परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने बताया कि 27 फरवरी से दस दिवसीय हाई हिमालयन हर्डल रेस का आयोजन किया जाएगा। पहली बार आयोजित किए जा रहे खेल में जिले के 30 युवाओं को एक सप्ताह तक रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सात मार्च को हर्षिल-झाला क्षेत्र में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित युवाओं व पर्यटकों के साथ ही एसडीआरएफ, आईटीबीपी व आर्मी के जवान भी प्रतिभाग करेंगे। वहीं एक मार्च से सांकरी-केदारकांठा रूट पर आठ दिवसीय ट्रेक एंड स्कींग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को स्कींग, कैंपिंग व ट्रेकिंग का प्रशिक्षण देने के साथ ही पर्यटकों को भी बुलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने शिवलिंग परिक्रमा पर्वतारोहण अभियान को भी वृहद रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बीते वर्ष शिवलिंग परिक्रमा कर चुके पर्वतारोहियों के सहयोग से ट्रैक रूट को मानसरोवर यात्रा की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें