फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर ग्रामीणों को किया सरकारी योजनाओं से लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए मंगलवार को पिपली धनारी में कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, राजस्व, ग्राम्य विकास, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत 32 गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि 72 लोगों का पंजीकरण किया गया। वहीं 52 ग्रामीणों को वृद्धा, किसान, विधवा एवं विकलांग पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त 46 ग्रामीणों को नंदा गौरा व मातृ वंदना योजना से जोड़ा गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील भी की। शिविर में जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल, समाज कल्याण विभाग के गोपाल राणा, अजय मिश्रा, मनोज चौहान, मंजू गुसांई, यशवंत रावत, प्रकाश पंवार, संजय भट्ट, राजेंद्र पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें