फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमीर का बलिदान’ नाटक का किया मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कालेज श्रीकालखाल के एनएसएस स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने शहीद हमीर पोखरियाल पर ‘हमीर का बलिदान’ नाटक का मंचन किया।
राइंका श्रीकालखाल का एनएसएस शिविर नैपड़ गांव में आयोजित किया गया। सात दिन तक चले शिविर के दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने गांव में श्रमदान एवं सफाई अभियान चलाने के साथ ही ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, मतदान, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने ‘नदी का दर्द’ शीर्षक से नाटक प्रस्तुत कर गंगा भागीरथी समेत अन्य नदियों में बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता जताई और लोगों से नदियों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। शिक्षक सुरक्षा रावत के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने ‘हमीर का बलिदान’ नाटक का मंचन किया। क्षेत्र के पोखरियाल गांव निवासी हमीर पोखरियाल ऑपरेशन रक्षक के दौरान बीते साल सात जून को शहीद हो गए थे। समापन पर प्रधान माधुरी देवी, पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सरोला, प्रधानाचार्य सुमेरा प्रजापति, संजीव नौटियाल, रोशनी देवी, रामपति देवी, वासुदेव भट्ट, रमेश भट्ट, फते सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें