फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत ने जीता राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथिगणों व खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

अंडर-18 पुरुष वर्ग तथा ओपन महिला वर्ग में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया गया, जिसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची कुल 18 टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने टीमों को शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की अपील की। वहीं प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में चंपावत और बागेश्वर के बीच उद्घाटन मैच खेला गया, जिसमें चंपावत ने 25-13, 25-15 से जीत दर्ज की। महिला वर्ग में चमोली ने बागेश्वज को 25-16, 25-14 से हराकर अगले चरण में जगह बनाई। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत व निधि बिंजोला सहित मनमोहन भट्ट, धर्मानंद भट्ट, राकेश शाह, रामलाल, ऊषा गुसांई, राकेश कलूड़ा, जितेंद्र, शिवरतन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें