फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ पिघलाकर प्यास बुझा रहे आठ गांवों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुना घाटी में विगत दिनों हुई बर्फबारी से प्रभावित पेयजल व्यवस्थाएं अभी तक सुचारु नहीं हो पाई हैं। जानकीचट्टी सहित आठ गांवों में बीती 21 जनवरी से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बड़कोट के यमुनोत्री धाम, नारायणपुरी, खरसाली, पिंडकी, मदेश, दांगुण गांव, हलना व कफोला गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित है, जबकि भटवाड़ी के दो गांवों सहित मोरी व पुरोला के 15 गांवों में भी पेयजल व्यवस्था प्रभावित है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान जगत सिंह रावत ने बताया कि जानकीचट्टी में बीती 21 तारीख से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे चौकी में तैनात पुलिस जवानों को भी बर्फ पिघलाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। वहीं, सीओ श्रीधर बुडोला का कहना है कि मामले पर संबंधित विभाग से वार्ता कर जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाएगी। जल संस्थान के जेई देवराज तोमर का कहना है कि बर्फबारी के कारण पाइप लाइनें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने व पानी जमने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है, जिसे दुरुस्त किया जा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें