फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर ग्रामीणों को दिया योग आसनों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला।स्वाभिमान भारत के तत्वावधान में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग प्रशिक्षकों ने ढकाड़ा में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों को योग आसन सिखाए गए।
विज्ञापन

ढकाड़ा गांव में बीते पांच दिनों से चल रहा योग शिविर रविवार को योग प्रदर्शन और हवन के साथ संपन्न हुआ। पतंजलि योग पीठ के योग प्रशिक्षक गजेंद्र सिंह राणा ने स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत के स्लोगन के साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य भेदी, शीतली, शीतकारी, भस्रिका आदि 8 प्रकार के प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास करवाकर इनसे होने वाले फायदों के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्वाभिमान भारत के राज्य संगठन मंत्री गुड़गेश रतूड़ी एवं जिला समन्वयक सोनीराम चौहान ने लोगों से योग अपनाओ, रोग भगाओ की अपील करते हुए संगठन के कार्यों की जानकारी दी। समापन मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र शर्मा, गोपाल कैंतुरा, अतर सिंह, वरमु, नेपाल सिंह, पूरण सिंह, पूर्णिमा देवी, मीमा देवी, रुकमणी, काजल, रेनू आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें