फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। मेन बाजार स्थित एक सब्जी की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बीती रात हुई घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात को सब्जी विक्रेता यूसफ मकरानी की मेन बाजार स्थित किराये की दुकान में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना भवन के स्वामी विरेंद्र सिंह द्वारा शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के बाद मिल सकी। इस बीच आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझा दी गई, लेकिन तब तक दुकान में रखी सब्जियां, मालाएं, फ्रिज आदि सामान जलकर राख हो गया था। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने हाई वोल्टेज से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है। उन्होंने घटना के लिए ऊर्जा निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए रोष व्यक्त किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल ने संगठन की तरफ से पीड़ित व्यापारी को पांच हजार की सहायता देते हुए प्रशासन से मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें