उत्तरकाशी। वन विभाग की डुंडा रेंज के अंतर्गत मातली गांव के पास एक गुलदार का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर जला दिया। प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह मातली गांव के पास एक गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने बताया कि मृत गुलदार मादा थी और उसकी उम्र करीब ढाई-तीन साल थी। पीएम रिपोर्ट में उसके फेफड़ों में इंफेक्शन पाया गया। संभवत: इसी कारण उसकी मौत हुई।