फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में फंसे मवेशियों पर मंडराया मौत का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कुछ दिन धूप खिलने के बाद फिर बर्फबारी होने से हर्षिल में फंसे करीब 35 से अधिक आवारा गोवंश पर मौत का खतरा मंडराने लगा है। सर्दी में अपर भागीरथी घाटी के मुखबा, धराली, हर्षिल एवं बगोरी के लोग मुख्यालय के आसपास बने घरों तक मवेशियों को न लाकर वहीं छोड़ देते हैं। बर्फबारी में कुछ दिन हर्षिल स्थित सेना के कैंप में बचा खाना खाकर जिंदा थे, लेकिन अब सेना ने कैंप से मवेशियों को बाहर कर दिया है। हर्षिल, बगोरी तथा सेना के कैंप के आसपास अभी भी 35 से ज्यादा मवेशी ठंड में घूम रहे हैं। हर्षिल निवासी डा. नागेंद्र सिंह, सुक्की के मोहन सिंह राणा मानते हैं कि गंगोत्री घाटी में इस बार जम कर हो रही बर्फबारी भले ही जल, जंगल, जमीन और पर्यटन के लिए फायदा पहुंचाने वाली है, लेकिन बर्फ में फंसे मवेशियों के लिए मौत के खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें