फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा श्रवण मात्र से धन्य हो जाता है मनुष्य का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरी गांव में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करते हुए कथा वक्ता सुरेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि कथा सुनने मात्र से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। कथा के चौथे दिन उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मनेरी गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बीते चार दिन से चल रही कथा में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा वक्ता सुरेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि धरती पर जब-जब अधर्म और अत्याचार हुआ है तब-तब भगवान ने अवतार लिया है। मंडपाचार्य विद्या प्रसाद नौटियाल ने बताया कि 10 फरवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य यजमान भरत सिंह असवाल, परमानंद सेमवाल, सुरेश नौटियाल, कामेश्वर प्रसाद, जयकृष्ण नौटियाल, अभिषेक नौटियाल, आलोक नौटियाल, पवन नौटियाल, एसपी उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें