फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना उपयोग के ही धराशायी होने की कगार पर पहुंचा 1

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। पालिका द्वारा 18 लाख की लागत से बनाया गया स्मार्ट शौचालय बिना उपयोग के ही धराशायी होने की कगार पर है। बरसाती खड्ड के मुहाने पर बनाए गए शौचालय के पीछे भूधंसाव हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निकाय भंग होने के दौरान पालिका प्रशासन ने यमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा के पास हाईटेक शौचालय का निर्माण कराया था। करीब 18 लाख की लागत से बने शौचालय को उत्तर भारत का पहला स्मार्ट शौचालय बताते हुए पालिका प्रशासन ने अपनी पीठ थपथपाई। शौचालय के पिछले हिस्से में भूधंसाव होने के कारण इस पर धराशायी होने का खतरा मंडरा रहा है। पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत स्मार्ट शौचालय की बदहाली स्वीकारते हुए कहा कि यह शौचालय उनका कार्यकाल शुरू होने से पहले का बना है। बताया कि अभी तक शौचालय पालिका को हस्तांतरित नहीं हुआ है। क्षतिग्रस्त और आधे अधूरे कार्यों के साथ पालिका इसे टेकओवर नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें