फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका का राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उड़ीसा में 23 से 28 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए केंद्रीय विद्यालय मनेरा की छात्रा दीपिका का प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। जिला क्रीड़ाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि बीते दिनों रुद्रपुर में हुई प्रतियोगिता में दीपिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उसका चयन प्रदेश की अंडर-16 वॉलीबाल टीम में हुआ है। जो अगले माह उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा के चयन पर उप क्रीड़ाधिकारी निधि, खेल प्रशिक्षक राम लाल, उषा, राकेश, प्रशांत, जितेंद्र आदि ने हर्ष जताया है। इधर, खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्राइबल सब प्लान के तहत आगामी 6 से 8 फरवरी तक मनेरा स्टेडियम में सीनियर बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें