फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स दल दे रहा शीतकालीन पर्यटन का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बर्फ से लकदक गंगा घाटी क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन को विकसित करने के लिए बाइकर्स के दल ने स्नो स्टॉर्म अभियान की शुरूआत की है। वेयर ईगल्स डेयर ग्रुप द्वारा आयोजित अभियान के तहत रविवार को बाइकर्स का दल उत्तरकाशी से हर्षिल तक की यात्रा के लिए रवाना हुआ, जहां आगामी दो दिन तक बर्फीली सड़कों पर मोटर साइकिल चलाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही शीतकालीन पर्यटन के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को स्नो स्टॉर्म अभियान की शुरूआत करते हुए नौ सदस्यीय बाइकर्स दल उत्तरकाशी से हर्षिल की तरफ रवाना हुआ। इस अवसर पर टीम लीडर तिलक सोनी ने बताया कि प्रदेश में चार धाम यात्रा समाप्त होते ही सभी पर्यटन आधारित गतिविधियां बंद हो जाती हैं, जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शीतकाल के दौरान ही असली सौंदर्य निखरता है। ऐसे में अगर बाइकिंग आदि साहसिक गतिविधियों का संचालन किया जाए, तो प्रदेश में साल भर पर्यटकों की भरमार रह सकती है। इसी उद्देश्य के साथ ग्रुप ने 27 से 29 जनवरी तक स्नो स्टॉर्म अभियान का आयोजन किया है। जिसमें बाइकिंग एक्सपर्ट संदीप गोस्वामी द्वारा बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को बर्फीले रास्तों पर मोटर साइकिल चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दल में ऋषिकेश त्रिवेदी, अमित शर्मा, प्रशांत, राकेश अग्रवाल, अर्जुन सिंह, अमित, पंकज गुजराल, बलराम आदि बाइकर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें