नौगांव। मुगरसंती रेंज के अंतर्गत किम्मी गांव में गुलदार ने गोशाला में बंधी तीन भेड़ों को मार डाला। क्षेत्र के अरविंद चौहान ने बताया कि किम्मी गांव निवासी प्रेम सिंह राणा के मवेशी टांगरा नामे तोक में बनी गोशाला में भेड़ बंधी थी। परिवार के लोग उस समय किसी काम से आसपास गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने गोशाला में देखा तो गुलदार को भेड़ का मांस खा रहा था। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। प्रेम सिंह ने बताया कि वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।