फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में जिले की बालिकाओं का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में जिले की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में उत्तरकाशी की बालिकाओं ने रुद्रप्रयाग की टीम को 36-20 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-14 वर्ग में भी बालिकाओं ने पौड़ी की टीम को 34-12 के अंतर से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाईयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें