चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 16 से 31 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र के अधिकारियों के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता, पौधा रोपण आदि कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों व छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. पंकज नौटियाल ने सभी लोगों से अपने आस पड़ोस में सफाई रखने की अपील की। इस मौके पर डा. गौरव पपनै, मनीषा आर्या, नीरज जोशी, वरुण सुप्याल, हाकिम सिंह चौहान, ख्याली राम, कैलाश सिंह, आशुतोष नेगी आदि मौजूद रहे।