फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में सचिन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। सामाजिक मुद्दों के प्रति छात्रों को प्रेरित करने के लिए सोमवार को आराध्य कंप्यूटर सेंटर द्वारा ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके सीनियर वर्ग में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्र बनाने वाले नंद गांव के सचिन प्रथम, राकेश पंवार द्वितीय तथा अमित पंवार व सूरज सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहे। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सुमन ग्रामर विद्यालय बड़कोट की अंजलि असवाल प्रथम, बाल शिक्षा सदन बड़कोट के सूरत रावत द्वितीय तथा कन्या जूनियर हाईस्कूल स्कूल मुराड़ी की निर्मला तृतीय रही। पुरोला विधायक राजकुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरि मोहन नेगी, ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा, लोकेंद्र रावत, नितिन रमोला, राजेश रावत, जगदीश गुसाईं, शशि मोहन रावत, मनोज शर्मा, सुमित रावत, सोहन रावत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें