फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव समारोह में छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगर क्षेत्र स्थित राजेंद्र मेमोरियल एकेडमी विद्यालय में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए उन्हें अच्छा नागरिक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करके व संस्कारवान शिक्षा देकर ही हम देश का उज्ज्वल भविष्य तैयार कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक विजय सिंह रावत ने प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सह संस्थापिका शांति देवी, सतपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें