चिन्यालीसौड़। कामदा गांव में चल रही रामलीला का भगवान श्रीराम के राज तिलक के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के आराध्य सिद्धेश्वर देवता का हवन पूजन कर सभी भक्तों की सुख समृद्धि की कामना की। समापन समारोह के दौरान कांग्रेस नेता सुशील राठी ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति एवं परंपराओं का ज्ञान मिलता है, इसलिए सभी लोगों को मिलकर रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए। इस मौके पर पुरुषोत्तम टम्टा, विकास चौहान, लोकेंद्र सिंह रावत, जसवीर बिष्ट, मोहन लाल मिश्रा, कुलवीर नाथ, उपेंद्र कठैत, शिव शक्ति प्रसाद, प्यार सिंह सजवाण, चतर सिंह कंडियाल आदि मौजूद रहे।