फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगर क्षेत्र में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हेलीपैड के निकट स्थित आवासीय क्षेत्र निवासी आनंद चौहान पुत्र कुंवर सिंह ने बुधवार सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य रोजमर्रा के कार्य में लगे थे। इस बीच जब वे लोग कमरे में गए, तो उन्होंने मृतक को पंखे से झूलता देखा। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि मृतक शादी में खाना बनाने का काम करता था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बहुत समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था, जिसे देखते हुए मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें