फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया आईटीबीपी परिसर का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आद्य शंकराचार्य शिक्षण संस्थान उत्तरौं के छात्रों को सीओ मनोज ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार को विद्यालय के 30 छात्रों ने आईटीबीपी मातली का भ्रमण किया। यहां द्वितीय कमान अधिकारी धर्मपाल सिंह रावत ने छात्रों को हिमवीरों के कार्यों एवं जीवन के बारे में जानकारी दी। इस बीच उन्होंने छात्रों को फर्स्ट एड किट व शिक्षण सामग्री भेंट की। इसके बाद छात्रों ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल, जोशियाड़ा बैराज, विश्वनाथ मंदिर, जिला न्यायालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, कंडार देवता मंदिर व कलक्ट्रेट परिसर का भी भ्रमण किया। इस मौके पर बिजेंद्र रावत, हरिओम राणा, बचनी देवी, गजेंद्र सिंह, रवींद्र चौहान, जगमोहन राणा, कमल सिंह व सर्वजीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें