पुरोला। मोरी ब्लाक में खूनीगाड-सरास मोटर मार्ग का निर्माण पूरा नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने 16 नवंबर से (आज) से मोरी तहसील कार्यालय परिसर में क्रमिक अनशन का निर्णय लिया। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लोनिवि ने खूनीगाड-सरास मोटर मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़ा हुआ है, जिस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।