फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए राइंका चिन्यालीसौड़ में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में 25 विद्यालयों के 105 बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश मेहरा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कृषि एवं जैविक खेती विषय पर प्रस्तुत मॉडल में सीनियर वर्ग में दीवांशी प्रथम, रुस्तम भारती द्वितीय व नरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अदिति बलूनी, रीता भंडारी व कुश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। वहीं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय के सीनियर वर्ग में अंजलि, सोनाली व प्रीति पंवार तथा जूनियर वर्ग में प्रतीक्षा, किरीट व नीतिश अवस्थी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणित विषय के सीनियर वर्ग में अनूप सिंह, पल्लवी व राहुल तथा जूनियर वर्ग में बबीता, शीशपाल व लव कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अवशिष्ट प्रबंधन विषय के सीनियर वर्ग में हरीश पंवार प्रथम, गीता द्वितीय व दीया तृतीय जूनियर वर्ग में सुमन प्रथम और शिव शरण द्वितीय स्थान पर हरे। परिवहन एवं संचार विषय में सीनियर वर्ग में सानिया जोशी, साहिल सिंह व परमवीर तथा जूनियर वर्ग में सूरज कुमार व साहिल कुमार विजेता रहे। विज्ञान मेले के एकल वर्ग में हरमन, दीपक सिंह व सीतांशु भंडारी, जबकि टीम वर्ग में सचिन व जितेंद्र, तेजांशु व सचिन तथा मेनका व अस्मिता ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में डा. पंकज नौटियाल, मंगल सिंह राणा, जयप्रकाश नौटियाल, सुरेंद्र पंवार, डा. हिमांशु जगूड़ी, मनमोहन राणा, राजीव सती और आमोद भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें