फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में पड़े गड्ढे और लीक करती पाइप लाइन से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगर के बीच यमुनोत्री हाईवे में पड़े गड्ढे और जल संस्थान की पाइप लाइन से हो रहा लीकेज नागरिकों की परेशानी का सबब बना हुआ है। निकाय चुनाव की गहमागहमी में व्यस्त अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसकी सुध लेने को राजी नहीं है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे काफी समय से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण पैदल राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कत हो रही है। साथ ही बीते दो हफ्तों से यहां से गुजर रही जल संस्थान की पाइप लाइन भी लीक कर रही है, जिससे गड्ढों में भरा पानी वाहनों की आवाजाही के दौरान आसपास की दुकानों और राह चलते लोगों पर गिर रहा है। सुरेंद्र रावत, आत्माराम जगूड़ी, मोंटी अग्रवाल आदि ने प्रशासन से शीघ्र हाईवे में पड़े गड्ढों और लीक करती पाइप लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें