उत्तरकाशी। राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित होने वाली शंखनाद सभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष भारत गगन ने कहा कि राम जन्म भूमि समिति के आह्वान पर 23 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित हनुमान चौक में विशाल शंखनाद सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंदिर निर्माण के बीच आ रही अड़चनों को दूर करने, सरकार की मंशा आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान धर्माचार्य प्रमुख शिवानंद चमोली ने सरकार से जनभावनाओं का आदर करते हुए जल्द राम मंदिर का निर्माण कराने की मांग की। बैठक में चैन सिंह चौहान, अपील, खेमराज, भगवती सेमवाल आदि मौजूद रहे।