फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांतीराम बने अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आदि मुद्दों को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस अवसर पर संगठन को विस्तार देने के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसके तहत कांतीराम नौटियाल को अध्यक्ष व विजय उनियाल को महामंत्री बनाया गया। कीर्ति निधि सजवाण व सुनील सेमवाल को मंत्री, शिवप्रसाद शास्त्री को उपाध्यक्ष, जयेंद्र बिष्ट को कोषाध्यक्ष व सुरेंद्र को मीडिया प्रमुख बनाया गया। इनके अलावा गिरीशकांत नौटियाल राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष व दिवाकर नैथानी महामंत्री नियुक्त किए गए। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री सुभाष जोशी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मंदिर का निर्माण कराने, गंगा में फैल रहे प्रदूषण आदि मुद्दों पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया। इस मौके पर सुरेश सेमवाल, निर्मल रावत, महेश सेमवाल, गजेंद्र चौहान, कृष्णानंद नौटियाल, अनुज सेमवाल, सुनील नौटियाल, तिलकमणी जगूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें